सीतापुर, दिसम्बर 2 -- सीतापुर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महमूदाबाद की बेटियों को अब दूसरे स्कूल पढ़ने नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही यहां की बालिकाओं को अपने स्कूल में गुणवत्तापू्र्ण शिक्षा मिल सकेगी। गौरतबल है कि महमूदाबाद के केजीबीवी को वर्तमान सत्र में उच्चीकृत किया गया है। विद्यालय का भवन भी बन कर तैयार हो चुका है लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते यहां की बालिकाएं करीब दो किलोमीटर दूर जीजीआईसी महमूदाबाद में पढ़ने जाना पड़ रहा है। जिससे बालिकाओं को दिक्कत का सामना करना पढ़ रहा था। लेकिन जल्द ही यह बालिकाएं नवनिर्मित उच्चीकृत केजीबीवी में पढ़ सकेगीं। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्रुति रुहेला ने बताया कि उच्चीकृत केजीबीवी में शिक्षकों के अभाव के चलते यहां की बालिकाएं जीजीआईसी महमूदाबाद में पढ़ाई कर रही थी। लेकिन उच्चीकृत विद्यालयों...