मुंगेर, फरवरी 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। शुक्रवार को गंगा स्नान करने सुल्तानगंज गई तारापुर के मोहनगंज निवासी दिलीप चौधरी की पुत्री अदिति राज की गंगा में डूबने से असमय मौत ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। जीवन से भरपूर, मुस्कान बिखेरने वाली अदिति की चुपचाप विदाई ने हर आंख को नम कर दिया। अंतिम संस्कार करने आये पिता दिलीप चौधरी ने बताया कि जल्द ही अदिती की शादी होने वाली थी, घर में इसकी तैयारी की जा रही थी। जैसे ही घटना की सूचना मोहनगंज गांव पहुंची, पूरे गांव में कोहराम मच गया। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। मां, जो हृदयाघात की मरीज हैं, बेटी की मौत की खबर से अब तक अनजान हैं और छोटी बेटी के साथ घर पर ही हैं। यह सोचकर ही लोगों की रूह कांप उठती है कि जब यह खबर मां तक पहुंचेगी, उस क्षण को कैसे सहा जाएगा। अदिति के निधन से पूरा मोहल्ला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.