बाराबंकी, मई 8 -- रामनगर। खराब पड़ी लघु डाल पंप नहर बिरौली इस सप्ताह शुरु हो जाएगा। कल्याणी नदी के किनारे नया प्लांट लगा है जंहा से दो किमी एरिया तक के खेतो की सिंचाई का लाभ किसानो को मिल सकेगा। खेतो की सिंचाई कर किसानो के चेहरों पर मुस्कान लौटेगी। यह परियोजना कई सालों से सिंचाई के काम नहीं आ रही थी। ब्लॉक रामनगर के बिरौली में कल्याणी नदी के के पानी को सिंचाई में उपयोग करने के लिए लघु डाल पंप नहर परियोजना वर्ष 1961 में बनी थी। बीते बीस वर्षो से यह बिल्कुल अनुपयोगी हो गई थी। सिंचाई की नालियां टूटी व बंद थी तथा बना भवन जर्जर हो गया था। जेई रमेश गुप्ता ने बताया कि नदी से सेक्शन पाइप के सहारे पानी खींच कर नालियों के द्वारा किसानो के खेतों तक पहुंचाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...