मेरठ, मार्च 22 -- अमृत भारत स्टेशन योजना के द्वितीय चरण में शामिल एवं 111 साल पहले अंग्रेजी हुकूमत में बने मेरठ सिटी स्टेशन का कायाकल्प जल्द शुरू होने जा रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचे दिल्ली रेल मंडल के नवनियुक्त डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में कही। गाजियाबाद से टपरी रेल सेक्शन का निरीक्षण करने विशेष निरीक्षण यान से पहुंचे डीआरएम ने सबसे पहले स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। पीआरएस, वेटिंग हॉल, पार्सल, पावर केबिन और मुख्य आरक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वेटिंग हॉल का गेट सीधे प्लेटफार्म पर नहीं होने पर एतराज जताया। उन्होंने कहा वेटिंग हॉल यात्रियों की पहुंच में होना चाहिए। मीडिया से बातचीत में डीआरएम ने बताया सिटी स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया है। स्टेशन के कायाकल्प ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.