हल्द्वानी, नवम्बर 29 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को धारी ब्लॉक के कौल, धानाचुली, बस गांव आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने पेयजल विद्युत, सड़क, स्वास्थ्य आदि समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही को निर्देश दिए। विधायक ने कहा धारी से कौल, धानाचुली तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य राज्य योजना के अंतर्गत पूर्व में कर दिया गया है। डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते पीएमजीएसवाई फेस 4 के अंतर्गत डामरीकरण के कार्य की स्वीकृति कर दी गई है और जल्द डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.