फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सब कुछ ठीक रहता है तो स्थानीय डिपो में महिला परिचालक यात्रियों की टिकट काटते नजर आएंगी। महिला परिचालकों की भर्ती को इटावा रीजन में मेला आयोजित होगा। परिचालक बनने के बाद महिलाओं को स्थानीय डिपो में ही तैनाती दी जाएगी। महिला सशक्तिकरण को लेकर एक कदम और उठाया गया है। रोडवेज बसों में अभी तक महिला परिचालक नहीं है। लेकिन अब आने वाले समय में रोडवेज बसों में महिला परिचालक टिकट काटते नजर आएंगी। जो महिला अभ्यर्थी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और कौशल विकास मिशन से जुड़ी है वह इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और कौशल मिशन से महिला अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। परिचालक बनने की इच्छुक महिला अभ्यर्थी मेला भर्ती को आवेदन करेंगी। इटावा रीजन में 11 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.