संभल, दिसम्बर 6 -- जिलेभर में किसानों को उनकी जोत के अनुरुप खाद मिलेगी। दुकानदार खाद बिक्री में गोलमाल नहीं कर पाएंगे, क्योंकि शासन स्तर से पीओएस मशीनों को अपडेट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जो दुकानदार पीओएस मशीनों को अपडेट नहीं करेंगे। 15-20 दिनों में स्वत: उनकी पीओएस मशीन बंद हो जाएंगी और फिर लखनऊ से ही खुल पाएगी। पीओएस बंद होने पर दुकानदार खाद की बिक्री नहीं कर सकेंगे। वहीं दुकानों पर खाद लेकर पहुंचने वाले ट्रक जीपीएस सिस्टम से चलेंगे। किसान भी अब दुकान बदलकर खाद नहीं खरीद पाएंगे क्योंकि नई व्यवस्था से पीओएस मशीन में फिंगर लगाते ही पूर्व में खरीदे गए खाद का ब्यौरा आ जाएगा। ऐसे में दुकानदार जोत से अधिक खाद किसान को नहीं देगा। जिले में खाद खरीद-बिक्री में गोलमाल पर अब शासन ने बड़ा शिकंजा कस दिया है। पीओएस मशीनों को अपडेट करना अनिवार...