लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ,संवाददाता। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की लखनऊ मंडल की सभा का आयोजन शनिवार को कोषागार के पेंशनर सभागार में किया गया। सभा में केन्द्र सरकार द्वारा न्यूनतम पेंशन वृद्धि की घोषणा में की जा रही देरी पर रोष वक्त किया गया। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार द्वारा जल्द ही न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपए मासिक, महंगाई भत्ता और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश व देशभर में पेंशनर निर्णायक आंदोलन करेंगे। मांगे पूरी होने तक डटे रहेंगे। राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने कहा कि केंद्रीय श्रम मंत्री के साथ समिति के राष्ट्रीय नेताओं की हर बैठक में वह शीघ्र पेंशन बढ़ोत्तरी का आश्वासन देते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति दिखायी नहीं देती। सभा में मुख्य समन्वयक उमाकांत सिंह बिसेन, राजकीय पेंशनर्स एसोसिएशन के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.