सहरसा, फरवरी 12 -- सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह ने विधानसभा मे सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झाड़ा पंचायत के रोड संख्या 17 बहोरवा प्राथमिक विद्यालय से झाड़ा, सीसोना और बेलडावर तक सड़क निर्माण कार्य का सवाल उठाया।विधायक ने कहा कि अभी तक निर्माण पूरा नहीं होने के कारण जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।विधायक विधानसभा में अध्यक्ष प्रेम कुमार को विस्तारपूर्वक समस्या से अवगत कराया।इस दौरान संबंधित विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने विधायक के सवाल पर जानकारी दिया की पुराने ठेकेदार के कार्य में देरी एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं होने के कारण उन्हें हटा दिया गया है। मंत्री ने नए ठेकेदार से अनुबंध कर लंबित रोड के कार्य को जल्द ही पुरा कराने के लिए आश्वस्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.