कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के शाक सब्जी अनुभाग में जापानी तकनीक से फूलगोभी व मूली की खेती की जा रही है। फसलों पर सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रभाव पर चल रहे शोध परीक्षणों का जापान के वैज्ञानिकों ने निरीक्षण किया। उन्होंने अवलोकन के बाद कहा कि फूलगोभी व मूली की फसल जल्द पक जाएगी। इससे बाजार में अधिक कीमत मिलेगी, वहीं पैदावार में भी 40 फीसदी तक वृद्धि होगी। उत्तर प्रदेश सरकार और जापान के बीच हुए समझौते के तहत जापान की तकनीक से सीएसए विवि में खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में जापान के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रही टोमैटेक कंपनी के अकिनोरी कोजाकी एवं शुसाकु नाकाजीमां ने बताया कि सब्जी फसलों पर सूक्ष्म पोषक तत्वों का प्रभाव साफ दिखाई दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.