बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- बिहारशरीफ। नवादा के आरएमपी अशोक कुमार की हत्या को लेकर शनिवार को जनजीवक संघ के सदस्यों ने जिला संघ कार्यालय में बैठक की। संघ के महासचिव डॉ. विपिन कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार की अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति का दावा महज दिखावा है। जल्द ही हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं की गयी तो आंदोलन किया जायेगा। मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला, अनिल कुमार, संजय कुमार, देवेंद्र कुमार, भोला प्रसाद, नवीन कुमार, श्याम किशोर, किशोरी प्रसाद, ओम प्रकाश, कुंदन सिंह, शशि भूषण प्रसाद, निसार अहमद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...