अंबेडकर नगर, फरवरी 1 -- अम्बेडकरनगर। भारतीय कृषक उत्थान समिति की बैठक शुक्रवार को अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट हुई। इसमें संगठन की मजबूती के साथ ही किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। यदि किसान आर्थिक रूप से कमजोर होगा, तो देश का विकास भी बेहतर तरीके से नहीं होगा। खाद व बीज के दाम में कमीं नहीं हो रही है। रामअजोर, सेवाराम, संतराम, अभय कुमार ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि ब्लॉकस्तर तक संगठन को मजबूत करें। मजबूत संगठन के आधार पर ही किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.