एटा, जनवरी 27 -- बाल श्रम के विरुद्ध श्रम विभाग ने मंगलवार को कसबा जलेसर में अभियान चलाया। अभियान के दौरान बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजबाबू, एएचटीयू प्रभारी दलवीर सिंह, एक्सीलेंट सिविल अकैडमी ट्रस्ट के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अम्बरीश कुमार राय, बाल संरक्षण अधिकारी पंकज यादव ने जलेसर बाजार में अभियान चलाया। जिसके तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जिसमें कुल छह प्रतिष्ठानों पर छह बाल श्रम को मुक्त कराया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों पर जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा । श्रम प्रवर्तन अधिकारी, ई कैट ग्रुप ने सभी प्रतिष्ठानों से अपील की है कि बच्चों से बाल श्रम न कराए। यह एक कानूनी अपराध है। ईकैट ग्रुप के चेयरमैन वीके सिंह का कहना है कि बाल श्रम के विर...