एटा, अप्रैल 16 -- जलेसर क्षेत्र में बुधवार को फिजां बिगाड़ने का प्रयास हुआ। गोवंश पर निर्ममता से किसी असामाजिकतत्व ने तेजाब फेंक दिया। इसका पता चलते ही हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी पहुंचे और घायल गोवंश के साथ चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गोवंश को इलाज के लिए भेजा गया है। मुकदमे के लिए तहरीर दी गई है। जलेसर क्षेत्र के समसपुर मार्ग स्थित आवास विकास कालोनी के पास मंगलवार रात को असामाजिक तत्वों ने गोवंश पर तेजाब फेंककर झुलसा दिया। जानकारी पर बजरंग दल के जिला संयोजक आकाश गुप्ता बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ नाला बाजार चौराहे पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। हिन्दू संगठनों ने पुलिस, प्रशासन एवं पालिका प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.