एटा, अक्टूबर 16 -- जलेसर में धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा जलेसर, हिन्दुस्तान संवाद। रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा एवं कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा शुभारंभ पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा ने कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। शोभायात्रा वाईपास मार्ग पर स्थित महेश वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र से प्रारंभ होकर कटरा चौकी, शेरगंज, बड़ा बाजार, नल बाजार, मंडी जवाहरगंज होती हुई महावीरगंज स्थित वाल्मीकि मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में काली महारानी सहित दर्जनभर से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रही। जिसमें भगवान श्रीराम, गणेश, नंदी महाराज, महर्षि वाल्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.