एटा, जुलाई 25 -- शुक्रवार की शाम को जलेसर के एमजीएम इंटर कॉलेज के ग्राउंड में दो गुटों में फायरिंग हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब बीस मिनट तक गोलियां चलती रहीं। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों गुट फरार हो गए। मौके पर पुलिस को बाइक पड़ी मिली है। पुलिस ने अपनी ओर से ही फायरिंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जलेसर में काफी दिनों से दो गुटों के विवाद चल रहा है। इसमें एक ग्रुप बाबा है तो दूसरा ग्रुप शाका बताया जा रहा है। दोनों ग्रुप में पहले कहासुनी बाईपास रोड पर हुई इसके बाद एमजीएम इंटर कॉलेज के ग्राउंड में दोनों पक्षों में पहले पथराव फिर फायरिंग हुई। फायरिंग एवं पथराव की घटना को देखकर आसपास की दुकान बंद हो गईं। बाजार में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.