एटा, फरवरी 22 -- महाशिव रात्रि को लेकर अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। जिन स्थानों पर अधिक भीड़भाड़ रहेगी वहां की यातायात व्यवस्था को भी देखा गया है। एसडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश, एएसपी राजकुमार सिंह सहित एसडीएम और सीओ मौजूद रहे। शनिवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जलेसर पहुंच गए। अधिकारियों ने जलेसर निकलने वाली कावंड यात्रा के रूट को देखा। एडीएम की ओर से निर्देश जारी किए गए कि भीड़ होने पर यातायात संचालन में कोई परेशानी ना होने पाए। पटना पक्षी विहार पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते है। सीओ नितीश गर्ग और थाना प्रभारी डा. सुधीर कुमार सिंह की ओर से पुलिस व्यवस्था के बारे में बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.