एटा, जनवरी 12 -- जलेसर नगर पालिका क्षेत्र के नालों से निकलने वाले पानी को साफ कर उसे सिंचाई के योग्य बनाने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण किया जाएगा। जल निगम नगरीय के अधिकारियों और इंजीनियरों ने इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए अपनी कवायद तेज कर दी है। सोमवार को जल निगम नगरीय एक्सईएन मोहम्मद तारिक अली ने बताया कि जलेसर कस्बा के चार मुख्य नालों को एसटीपी प्लांट से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि एनजीटी के अनुसार वर्तमान में नालों का पानी बिना किसी शोधन के बह रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी के साथ बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। एसटीपी बनने के बाद चारों मुख्य नालों का पानी सीधे एसटीपी में जाएगा, जहां अत्याधुनिक ऑटोमेटिक मशीनों के जरिए उसे फिल्टर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जल निगम के इंजीनियरर्स ...