एटा, मई 31 -- जलेसर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को आगरा के दयालबाग में ले जाकर तीन लोगों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके बाल भी काटे। किसी तरह से महिला आरोपियों के चंगुल से छूट कर वापस अपने घर पहुंची। जहां उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस गंभीरता के साथ सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली जलेसर में महिला की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला का कहना है कि उसकी शादी फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति के अन्य महिला से अवैध संबंध हो गए। महिला जलेसर में अपने मायके में आकर रहने लगी। महिला का आरोप है कि वह 21 मई को बाजार से सामान लेने के लिए गई थी। तभी भानु यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.