धनबाद, मई 19 -- धनबाद, विशेष संवाददाता राज्य सरकार के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो रविवार को बीबीएमकेयू परिसर पहुंचे। 20 मई को बिनोद बिहारी की प्रतिमा अनावरण स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आएंगे। जलेश्वर ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण धनबाद के लिए गौरव का विषय है। बिनोद बिहारी महतो ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। उन्हें यह सम्मान पहले ही मिल जाना चाहिए था। जलेश्वर ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो के सानिध्य में रहकर ही राजनीति शुरू की थी। बिनोद बाबू झारखंड के पुरोधा है। मौके पर प्रो. डीके सिंह, संजय जायसवाल, जगत महतो मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...