गाज़ियाबाद, जनवरी 16 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में ऑटो संग जली हुई हालत शव मिलने के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ऑटो मालिक के रूप में मृतक की पहचान उसके भाई ने की है और उसकी शिकायत पर पुलिस ने हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और विसरा सुरक्षित कर पुलिस ने डीएनए जांच कराने की भी तैयारी कर ली है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर डी 1 में बंजर भूमि पर 14 जनवरी की सुबह सुबह ऑटो समेत जला हुआ शव मिला था। अंकुर विहार थाना क्षेत्र निवासी नितिन ने ऑटो नंबर के आधार पर मृतक की पहचान 35 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में की है। दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले नितिन ने बताया कि नवीन उसका बड़ा भाई था। वह अविवाहित था और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.