गिरडीह, अक्टूबर 27 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ-देवघर मुख्य पथ पर स्थित जलीय सूर्य मंदिर मिर्जागंज का छठ घाट दुल्हन की तरह सज गया है। दौड़ती हुई पिक्सल बल्बों से सजे यहां के छठ घाटों का अलौकिक दृश्य बरबस ही लोगों आकर्षित कर रहा है। कल-कल करती यहां की स्वच्छ जल और साफ़-सुथरे घाट यहां की आस्था के अनुरूप है। जमुआ-देवघर पथ को भी यहां खूबसूरती से सजाया गया है। कमल पुष्प समान बने अनूठे जलीय सूर्य मंदिर के हर पुष्प दलों में छुपाकर लगे प्रकाश पुंज, बार-बार अपना रंग बदल कुछ अलग ही छटा बिखेरे हुए है। यही कारण है कि झारखंड, सीमावर्ती बिहार के अलावा यूपी, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के भी छठव्रती यहां सूर्योपासना के लिए आते हैं। छठ-पूजा में सहयोग के लिए यहां के गुल्लक कई प्रदेशों से आते हैं। बता दें कि उगते और अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते वक्त यहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.