चंदौली, जनवरी 7 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद । नमामि गंगे के तहत वन विभाग की ओर से गंगा सहित अन्य नदियों में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम एवं जलीय जीवों के संरक्षण के लिए बुधवार को बलुआ स्थित गंगा घाट पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ के छात्रों ने गंगा निर्मलीकरण के लिए प्रभात फेरी निकाली। साथ ही गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। डीएम चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर डीएफओ बी शिव शंकर की देखरेख में यह आयोजन बलुआ स्थित पश्चिम वहिंनी गंगा घाट पर आयोजित गोष्ठी में मुख्यवक्ता गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि जलीय जंतुओं की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है। डॉल्फ़िन और मनुष्य दोनों स्तनधारी हैं, जो हवा में सांस लेते हैं। डॉल्फ़िन पानी में रहती हैं, उनके पास ब्लोहोल होता है। गंगा और नदियो...