पीलीभीत, मार्च 22 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में आयोजित स्कूल ऑफ़ एक्वाटिक वाइल्डलाइफ बायोलॉजी एंड कंज़र्वेशन के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने संरक्षण संबंधी व्यावहारिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। टीएसए फाउंडेशन इंडिया (टीएसएएफआई), वन विभाग और पीटीआर के संयुक्त तत्वावधान में अंबिका मिश्रा ने अहम जानकारियां दीं। टीएसएएफआई निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सिंह जलीय जीवों के प्रबंधन पर व्यावहारिक अभ्यास कराया। जल्य जीवों के अनुकूल आवास प्रबंधन की बारीकियां सिखाई गईं। अंजलि अग्रहरि ने कहानी कहने की तकनीक, फिल्मांकन और वेदों में निहित वन्यजीव संरक्षण की कहानियों पर एक इंटरएक्टिव सत्र लिया। दोपहर में, महोफ रेंज के रेंजर अधिकारी साहेंद्र यादव ने ग्रासलैंड मैनेजमेंट पर फील्ड टॉक आयोजित की। आरपी सिंह आदि ने भी विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.