जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर टाटानगर-अमृतसर के बीच चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103/18104) के संचालन को पुनः प्रारंभ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण इस ट्रेन के अस्थायी रूप से बंद रहने से यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। दास ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि यह ट्रेन झारखंड और पंजाब के बीच महत्वपूर्ण यात्री सेवा है, जिसका विशेष लाभ जमशेदपुर, चक्रधरपुर और आसपास के इलाकों के लोगों को मिलता है। इस अवधि में विवाह समारोह और तीर्थयात्राओं का मौसम होने के कारण उत्तर भारत की ओर यात्रा की मांग काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सिख समाज के लिए यह ट्रेन विशेष महत्व रखती है, क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष पंजाब स्थित धार्मिक स्थलों की या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.