नई दिल्ली, मार्च 19 -- बर्तन साफ करना एक ऐसा काम है जिसे करने से महिलाएं कतराती हैं। कई बार तो बर्तन इतने ज्यादा गंदे होते हैं कि साफ करते हुए हाथों में दर्द हो जाता है। खासकर जब किसी सब्जी का मसाला भून कर बनाया हो या फिर कढ़ाई में पूड़ी या पकौड़े तले हों। ऐसे में पैन या कढ़ाई पर बहुत ज्यादा चिकनाई जमा हो जाती है। कई बार तो इसका तला जल भी जाता है। ऐसे बर्तन को साफ करने में खूब मेहनत लगती है। और कई बार ये इतना ज्यादा जल चुका होता है कि खूब रगड़ने के बाद भी साफ नहीं होता। ऐसे में कुछ सिंपल टिप्स आपके काम आ सकते हैं। यहां देखिए जले हुए बर्तन को मिनटों में साफ करने का तरीका-हर मुसीबत से छुटकारा दिला सकता है बेकिंग सोडा इसके लिए पैन में बराबर मात्रा में पानी और सिरका भरें फिर इसे उबाल लें। उबाल आने के बादउसमें कुछ बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.