समस्तीपुर, फरवरी 4 -- उजियारपुर। प्रखंड के विभिन्न गांवों में तालाब व जलाशयों में मछली पालन के लिए पट्टा देने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली गयी। इसके शिकार हुए गावपुर निवासी सियाशरण सहनी ने थाना में आवेदन देकर ठग के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना में दिए आवेदन में अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव निवासी मंटून सहनी पर ठगी करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है की मंटून सहनी उजियारपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति की मंत्री शर्मिला देवी का रिश्तेदार होने का फायदा उठाते हुए चार वर्ष पूर्व देसुआ हाईस्कूल पोखर का पांच वर्ष के लिए पट्टा देने के एवज में 40 हजार लेकर पट्टा दिया। उन्होंने बताया की मंटून सहनी ने प्रखंड के सभी 83 जलकरों का पट्टा देने के नाम पर अलग-अलग लोगों को झांसा देकर लाखों रुपए ले लिए और पट्टा किसी और को दे द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.