अररिया, जनवरी 15 -- अररिया। एक संवाददाता फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढोलबज्जा में जलावन लेने गई महिला को विषैला सर्प ने डस लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सर्पदंश महिला का इलाज किया जा रहा है। सर्पदंश महिला फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के ढोलबज्जा वार्ड संख्या आठ निवासी सावित्री हांसदा बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...