किशनगंज, मार्च 8 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड के ताराबाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार दोपहर आग लगने के कारण एक जलावन घर जलकर राख हो गया। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। जब मोहम्मद बाबुल के घर के समीप रखे पुआल की ढेर से सुलगी आग ने देखते ही देखते पास के जलावन घर को अपने आगोश में ले लिया। इधर आग देखकर भागे भागे पहुंचे आसपास के लोगों और सूचना मिलते हीं पहुंची गंधर्वडांगा थाना की फायरब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे कि करी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। नहीं तो घटना बड़ी हो सकती थी और नुकसान और अधिक हो सकता था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दिन का समय होने के कारण लोगों को पता चल गया और आग पर जल्द काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...