दरभंगा, फरवरी 20 -- दरभंगा। दरभंगा के जलालुद्दीन अंसारी ने पारा साइक्लिंग में परचम लहराकर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। तेलंगाना साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय पारा रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में जलालुद्दीन ने 18 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस सफलता पर दरभंगा साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव रतीश कुमार, जितेंद्र सिंह, राघवेंद्र कुमार, अखलाकुर रहमान, आशीष कुमार व रविन्द्र सिंह ने उन्हें बधाई दी है। जॉब कैंप का आयोजन होगा आज दरभंगा। युवा रोजगार व कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से 21 फरवरी को बीएसडीसी (केवाईपी) बहादुरपुर ब्लॉक के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें पैकर एंड क्वालिटी ...