शाहजहांपुर, मार्च 25 -- गर्मी में यात्रियों के लिए सरकार ने स्वच्छ साफ पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से प्रारंभ करने का अभियान शुरू कर दिया है, परंतु जलालाबाद बस स्टेशन में इसके बिल्कुल विपरीत स्थितियां हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के रोडवेज बस स्टेशन में पानी टंकी से कीड़े सहित पानी निकल रहा है। हैडपंप से निकलने वाला पानी कुछ देर रखने के बाद सफ़ेद से पीला रंग में बदल रहा है। यही नहीं रोडवेज में लगा एक मात्र वाटर कूलर भी एक साल से सूखा पड़ा है। प्रतिदिन आवागमन करने वाले यात्रीगण इसी दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। सभी पानी निकालने वाले उपकरणों के पास गंदगी का जमावड़ा लगा हुआ है, जिससे बदबू निकलती रहती है, जबकि बस स्टेशन में स्टेशन प्रभारी, स्टेशन बाबू सहित एक चौकीदार की तैनाती होने के बावजूद भी साफ एवं स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुचारू रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.