शामली, जनवरी 27 -- सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं में शान से तिरंगा फहराया गया। इस पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय मे चेयरमैन जहीर मलिक अधिशासी अधिकारी ने तिरंगा फहराकर समस्त नगर वासियों को शुभकामनायें दी। वही नगर के गुरु नानक कन्या इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जलालाबाद पुलिस चौकी पर प्रभारी पवन उपाध्याय ने तिरंगा फहराया, विद्युत उपकेंद्र पर जेई रविंद्र उपाध्याय ने तिरंगा फहराया। इस पावन मौके पर कस्बे की शिक्षण संस्थाओं वशिष्ठ विद्या मन्दिर ,ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक इण्टर कालेज, उर्दू मखतब, एलपाईन इण्टरनेशनल स्कूल ,दिव्या पब्लिक स्कूल, सैन्ट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल समेत तमाम स्कूल कालेजो मे तिरंगा फहराया गया व छात्राओ ने देश भक्ति से ओतप्रोत लघु नाटिकाये ,देश भक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.