शाहजहांपुर, फरवरी 2 -- जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव हथिनापुर में रविवार सुबह छुट्टा सांड के हमले में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक घर से खेतों में लगी फसल देखने निकला था। घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हथिनापुर निवासी राजेश सिंह का बड़ा बेटा करण सिंह रविवार सुबह घर के बाहर स्थित खेत में पहुंचा था। खेत में बरसीम की फसल लगी थी, जिसे एक सांड़ चर रहा था। फसल को नुकसान होता देख करण ने सांड़ को भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान सांड अचानक हमलावर हो गया और करण को सींग में फंसाकर खेत में पटक दिया। करण ने जान बचानी चाही तो कई बार उठाकर पटका। हमले में करण के सीने में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.