शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- कस्बे के याकूबपुर मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने खुद को गोली मार ली। परिजन गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सुखपाल सिंह के 22 वर्षीय बेटे विकास उर्फ गोविंद सिंह ने करीब तीन बजे घर के कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि वह सोफे पर बैठा था और उसी दौरान नाजायज तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। गोली पीठ से निकलकर सोफे में जा धंसी। तेज आवाज सुनकर परिजन खिड़की के रास्ते कमरे में पहुंचे और दरवाजा खोलकर युवक को तत्काल वाहन से सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि युवक किसी मानसिक तनाव या विवाद में नहीं था। उन्होंने किसी प्रकार के दबाव की जानकारी से भी इनकार किया है। फिलहाल आत्मघाती कदम के पीछे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.