शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- जलालाबाद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार शाम को एसडीएम प्रभात राय के नेतृत्व में नगर क्षेत्र की सदर बाजार नल वाली गली में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानों और संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई, लेकिन कहीं भी चाइनीज मांझा बरामद नहीं हुआ। एसडीएम ने बताया कि चाइनीज मांझा अत्यंत खतरनाक होता है। इसके कारण पतंग उड़ाने वाले, राहगीर, दोपहिया वाहन चालक और पक्षी गंभीर चोटें खा सकते हैं। पिछले वर्षों में इसके कारण कई दुर्घटनाएं और घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में चाइनीज मांझा बेचते या रखते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि...