शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- जलालाबाद, संवाददाता। जलालाबाद नगर के मोहल्ला गांधीनगर में गुरुवार सुबह बुजुर्ग महिला का शव घर के मुख्य दरवाजे के अंदर की ओर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। पड़ोसियों की सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतारकर जांच की। मृतका की पहचान दिव्यांग सावित्री पत्नी आसाराम सक्सेना (85) के रूप में हुई है। सावित्री कई वर्षों से बीमारी के कारण परेशान थीं। पति का निधन काफी समय पहले हो चुका था और उनका इकलैता बेटा दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। वृद्धा अकेली रह रही थीं और नगर पालिका की ओर से उनके भोजन के लिए टिफिन की व्यवस्था की गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि घर पर सुरक्षा हेतु सिपाही तैनात कर दिया गया है। मृतका के ...