शाहजहांपुर, मार्च 19 -- बेसिक शिक्षा विभाग जलालाबाद के द्वारा ब्लॉक सभागार में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए जलालाबाद विधानसभा के विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग जलालाबाद को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा अपने संबोधन में उन्होंने कहा की जलालाबाद के सरकारी स्कूलों के बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों की तर्ज पर शिक्षा ग्रहण करें ऐसी कार्य योजना तैयार करें, जहां मेरी जरूरत पड़े हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में जलालाबाद ब्लाक की ब्लाक प्रमुख लता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गुरु ही राष्ट्र निर्माण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी जलालाबाद ने शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.