बिजनौर, दिसम्बर 10 -- नजीबाबाद-जलालाबाद मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 484 के ऊपर बने फ्लाईओवर ब्रिज में काफी समय से एक्सपेंशन ज्वाइंट में आई चौड़ी दरार आई हुई है। सेतू निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग मरम्मत के लिए एक-दूसरे पर जिम्मेदार डाल रहा है। फ्लाईओवर ब्रिज से लोडेड वाहन भी गुजर रहे है। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने बुधवार को डीएम जसजीत कौर से मुलाकात की और समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने डीएम को सौंपे मांगपत्र में बताया है कि वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश सेतू निगम ने करोड़ों रुपये की लागत से इस फ्लाईओवर का निर्माण कराया था। निर्माण के बाद इसे वर्ष 2013 में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन आज स्थिति यह है कि दोनों विभाग पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.