छपरा, फरवरी 22 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड जदयू के अध्यक्ष का चुनाव हंगामा के कारण रविवार को रद्द हो गया। जलालपुर के एक निजी स्कूल के परिसर में जैसे ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सिंह एवं कोठियां गांव निवासी राजीव सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एक पक्ष सर्वसम्मति से अपने पक्ष में चुनाव कराना चाहता था दूसरा पक्ष मतदान कराने के पक्ष में हो गया। इस बात को लेकर जम कर हंगामा हुआ । हाथापाई तक की नौबत पहुंचने की चर्चा है। इसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक ब्रजेश पाठक एवं चुनाव पदाधिकारी ललनदेव तिवारी ने चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर दिया। इस संबंध में चुनाव पदाधिकारी ललनदेव तिवारी ने बताया कि चुनाव कराने के संबंध में जिला से मार्गदर्शन मांगा गया है। जिला से मिले मार्गदर्शन के बाद अगला निर्णय लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.