अंबेडकर नगर, दिसम्बर 15 -- अम्बेडकरनगर। जलालपुर के नरेन्द्र देव इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को सुबह नौ बजे से दो दिवसीय सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया है। एसडीएम जलालपुर ने बताया कि इसमें विधानसभा स्तर पर बालक, बालिका एवं महिला-पुरुष की एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल व बैडमिंटन की प्रतियोगिता सम्पन्न करायी जाएगी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र व मेडल से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारम्भ विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय द्वारा किया जाएगा। प्रतिभागियों का विधान सभा जलालपुर क्षेत्र का होना अनिवार्य है। प्रतिभागी को युवा साथी पोर्टल पर पंजीकृत करते हुए विवरण की कापी और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...