अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- दुलहूपुर, संवाददाता। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती जलालपुर के शिवाजी तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर मनाई गई। आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता एवं विकास निषाद के संयोजन में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के उन महानायकों में से हैं जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका संपूर्ण जीवन हमें साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, वरिष्ठ नेता रामकिशोर राजभर, सुरेश गुप्त, कृष्ण गोपाल गुप्त, अरुण मिश्र, सोनू गौड़, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गुप्त, दुर्गेश गुप्त, शिवम आर्य, विनय मिश्र, अजीत निषाद, प्रहलाद शर्मा समेत अ...