मिर्जापुर, जनवरी 24 -- जमालपुर। क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार चौराहा के पास शुक्रवार को राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती मनाई गई। सुहेलदेव पार्टी के युवा मंच के जिलाध्यक्ष राम मंदिर बियार के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष राम मंदिर बियार ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर ने देश के दबे-कुचले लोगों के लिए हमेशा कार्य किया। वह हमेशा इस वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने में जुटे रहे। युवाओं ने उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष श्रीराम बियार ने कहा कि उन्होंने 11वीं सदी में स्थानीय राजाओं को एकजुट कर देश की संस्कृति और हिंदू धर्म की रक्षा की। आक्रमणकारी सैयद सालार ग...