गोपालगंज, फरवरी 13 -- सिधवलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर कला गांव में गुरुवार को एक महिला के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। पीड़िता जिन्दु देवी ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके पट्टीदार सत्येंद्र महतो, संदेश महतो, सुधीर महतो सहित आठ लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। साथ ही उसका मंगलसूत्र और सोने का झुमका भी छीन लिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि नामजद एक आरोपी सुधीर महतो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.