गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दुर्गा मंदिर जलालपुर और बेलबनवा हनुमान मंदिर सहित क्षेत्र के कई प्रसिद्ध मंदिरों में न तो समुचित सुरक्षा इंतजाम हैं और न ही पुलिस की नियमित गश्ती दिखाई देती है। हालात ऐसे हैं कि मंदिरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुजारी और स्थानीय श्रद्धालु अपने स्तर पर निभाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गा मंदिर जलालपुर क्षेत्र का एक प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र, सोमवार, शुक्रवार और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके बावजूद मंदिर परिसर में स्थायी सुरक्षा गार्ड की कोई व्यवस्थ...