पूर्णिया, दिसम्बर 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के किसानों ने क्षेत्र में एक चीनी मिल (गन्ना मिल) की स्थापना की मांग सरकार से की है। किसानों का कहना है कि यहां की मिट्टी गन्ने की खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त है और पूर्व में भी यह क्षेत्र गन्ना उत्पादन के लिए जाना जाता था। किसानों के अनुसार, पहले यहां गन्ने की पैदावार होती थी और पेराई भी की जाती थी। इसके अलावा गन्ना नेपाल तक पहुंचता था और रेलवे के वैगन के माध्यम से जोगबनी भेजा जाता था। उस समय मजदूर और किसान गन्ने की खेती से अपना जीवन निर्वाह करते थे। लेकिन जब नेपाल में गन्ना की आपूर्ति बंद हो गई, तो धीरे-धीरे इस क्षेत्र में गन्ने की खेती कम हो गई। कुछ किसान अब घर पर ही कोल्हू (बैल) से गन्ना पेराई कर गुड़ बनाने लगे। वर्तमान में अधिकांश किसान गन्ना उत्पादन छोड़कर मक्का की खेती पर...