धनबाद, फरवरी 21 -- शास्त्री नगर स्थित जलाराम मंदिर का 15वां वार्षीकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य यजमान विरेश दोशी व पुनिता दोशी ने जलाराम बापा की पूजा की। साथ ही मंदिर में स्थापित राम दरबार, राधा-कृष्ण दरबार, शिव दरबार, बजरंगबली तथा अंबे माता की पूजा की गई। इस अवसर पर जलाराम महिला मंडल की ओर से विविध प्रकार के पकवान, मिठाइयां, फल, मेवे इत्यादि का अन्नकूट भोग लगाया गया। इसमें स्वाति ठक्कर, हंसा धनानी, नीता जोशी, कल्पना सेठ, दीप्ति उपाध्याय, कुसुम मानेक, दक्षा यादव, ऊषा पटेल, नेहल रावल, सोना रावल, हर्षा धनानी आदि का सराहनीय योगदान रहा। इसके बाद महिलाओं ने सोरठ भूमि पावन धाम, विरपुर नामे एनु गाम... राजबाई मातानु नाम... नाम पडयु श्री जय जलाराम... जैसे जलाराम के पारंपारिक लोकगीत एवं भजन से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं दोपहर में ...