मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। गांव छपार में महाशिवरात्रि पर शिवालयों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। श्री देवेश्वर शिव चौक मंदिर, श्री विश्वनाथ शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर पुराना बाजार, शिवमंदिर पीठबाजार में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड लगी रही। महिलाओं व पुरूषों ने दूध, गंगाजल, बेलपत्र आदि से जलाभिषेक कर पूजापाठ किया। श्री देवेश्वर शिव चौक मंदिर में रात्रि में जागरण भी किया जाएगा। छपार के अलावा गांव बरला, बसेडा, तेजलहेडा, सिमर्थी, खिदंडिया, कासमपुर, सिमर्थी, सिसौना, रामपुर तिराहा, खुड्डा, खामपुर व रेई गांव में भी शिवरात्रि पर्व बडें ही धूमधाम से मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...