बदायूं, जुलाई 22 -- बिल्सी। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए नगर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लाइनें लगी रही। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जय भोले के जयघोष किया। इस दौरान नगर के हनुमानगढ़ी, देववाणी, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी, नील कंठेश्वर महाराज, मनकामेश्वर महाराज, नव दुर्गा देवी, मां शीतला देवी आदि मंदिर में भक्तों ने पहुंच कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...