बदायूं, फरवरी 16 -- बिसौली/आसफपुर। महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र के धार्मिक स्थल दीक्षित आश्रम, अरिल नदी के समीप सिद्ध बाबा पुल वाले महाराज मंदिर, स्थानीय पुलिस चौकी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान परिसर में स्थित शिव मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य प्राचीन मंदिर व शिवालयों पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। दीक्षित आश्रम पर स्थानीय कस्बा के विवेक पाराशरी, रवि पाराशरी, राजेश दीक्षित, अमित कुमार परिवार सहित जलाभिषेक करने दीक्षित आश्रम पहुंचे। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर स्थित शिव मंदिर पर अमित कुमार, देवेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र कश्यप, प्रेम सागर यादव, गोपाल कश्यप,आकाश कुमार ने भंड़ारा कराया। प्राचीन सिद्ध बाबा पुल वाले महाराज मंदिर पर क्षेत्रीय ईंट भट्टा ...