मुरादाबाद, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शनिवार को हरिद्वार गंगाजल लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी भक्तगण अपने-अपने गांवों में बने हुए स्थानों पर पहुंचे। सुरजन नगर क्षेत्र से सभी भक्त सुबह से ही उत्तराखंड के काशीपुर स्थित महादेव के जलाभिषेक अपनी-अपनी तैयारी कर रहे थे। सुरजन नगर के श्री श्री 108 श्री नलों वाले बाबा का स्थल, प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, माता चामुंडा देवी का मंदिर आदि स्थानों पर विश्राम करते रहे। सभी शिव भक्त शनिवार की अपराह्न को भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए सुरजन नगर से प्रस्थान हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.